अयोध्या: राम नवमी पर रुदौली में सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम
- हवन पूजन व कन्या पूजन कर किया कन्या भोज का कार्यक्रम
अयोध्या/रुदौली, अचल वार्ता। चैत्र राम नवमी के पावन अवसर पर रुदौली क्षेत्र के खोचकला शुजागंज मार्ग स्थित अपने निवास स्थान पर समाजसेवी संदीप वर्मा द्वारा एक भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर 300 से अधिक कन्याओं को श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया गया तथा उन्हें उपहार,भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। पूरे कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और सेवा भाव का विशेष वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान संदीप वर्मा की पत्नी अर्चना वर्मा ने सभी कन्याओं के चरण पखारकर चरणामृत ग्रहण किया, जो भारतीय संस्कृति और परंपरा की जीवंत झलक प्रस्तुत करता है।
भंडारे में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। इस दौरान सामाजिक एकता और सेवा भावना को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सम्मानित पत्रकार साथियों को भी सम्मान स्वरूप दीवार घड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।
आयोजक संदीप वर्मा ने बताया कि उन्हें इस प्रकार के सेवा कार्यों की प्रेरणा अपने पिता डा राम तेज वर्मा से प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सहयोग और सद्भाव को मजबूत करते हैं।
अंत में उन्होंने सभी अतिथियों, कन्याओं, पत्रकारों एवं सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
राम नवमी के अवसर पर रुदौली में आयोजित भव्य भंडारे में कन्याओं को प्रसाद एवं उपहार वितरित करते समाजसेवी संदीप वर्मा डा राम तेज वर्मा अनिल वर्मा राम लोचन व अन्य सम्राट साथी लोग उपस्थित रहे।
- वीरेंद्र यादव
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0