सोनीपत: मोदी के संघर्ष, त्याग और सेवा यात्रा को प्रदर्शनी के माध्यम से समझें आमजन : डॉ अर्चना गुप्ता

Sep 17, 2026 - 15:27
Sep 17, 2026 - 16:37
 0  3
सोनीपत: मोदी के संघर्ष, त्याग और सेवा यात्रा को प्रदर्शनी के माध्यम से समझें आमजन : डॉ अर्चना गुप्ता
गोहाना, सोनीपत , अचल वार्ता। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने वीरवार को गोहाना में विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा के कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में नरेंद्र मोदी की जीवन यात्रा, संघर्ष, त्याग, समर्पण और जनसेवा के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के उनके सार्वजनिक जीवन के विभिन्न पड़ावों को चित्रों और सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा के सोनीपत रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित प्रदर्शनी में पहुंची भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन निरंतर सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण से जुड़ा रहा है। वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने के बाद से उनके सार्वजनिक जीवन की यात्रा के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं।
 उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को उनके जीवन के संघर्षों और सार्वजनिक सेवा के विभिन्न पहलुओं को करीब से जानने का अवसर मिल रहा है। प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि गोहाना क्षेत्र के अधिक से अधिक नागरिकों और विशेषकर युवाओं को प्रदर्शनी देखने के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए। 
  उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन से प्रेरणा लेकर युवा और आम नागरिक सेवा, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझ सकते हैं और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकते हैं।
  उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदर्शनी की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया, ताकि प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की यात्रा जन-जन तक पहुंच सके। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र मलिक एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0