अल्मोड़ा में 22 अप्रैल को ग्राम प्रधानों की बैठक, समस्याओं पर होगी चर्चा

अल्मोड़ा के हवालबाग में 22 अप्रैल को ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित होगी, जिसमें मनरेगा, मानदेय और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Apr 17, 2026 - 21:41
Apr 18, 2026 - 07:24
 0  1
अल्मोड़ा में 22 अप्रैल को ग्राम प्रधानों की बैठक, समस्याओं पर होगी चर्चा

अल्मोड़ा, अचल वार्ता। हवालबाग विकासखंड सभागार में आगामी बुधवार, 22 अप्रैल को ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में विकासखंड क्षेत्र के ग्राम प्रधानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। प्रधान संगठन हवालबाग के अध्यक्ष देवेंद्र नयाल ने बताया कि प्रधान संगठन की यह पहली बैठक होगी तथा यह बैठक प्रधानों की समस्याओं के सम्बन्ध में आयोजित की जा रही है। बैठक में वीबीजीआरएमजी की कार्ययोजना एवं संचालन, श्रम बजट, राज्य वित्त और केंद्रीय वित्त से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही बीपीएल और अंत्योदय राशन कार्ड, प्रत्येक न्याय पंचायत में ग्राम्य विकास एवं ग्राम पंचायत कार्यालयों से संबंधित व्यवस्थाओं तथा बीडीसी बैठकों में रखे गए प्रस्तावों और उनके विभागीय अंकेक्षण पर भी चर्चा होगी। बैठक में ग्राम प्रधानों के मानदेय, मनरेगा के तहत भुगतान में आ रही समस्याओं और अन्य विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।

 जनप्रतिनिधियों का कहना है कि बैठक के माध्यम से समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। बैठक में विकासखंड स्तर के सभी अधिकारी-कर्मचारी तथा क्षेत्र पंचायत प्रमुख हिमानी कुंडू भी मौजूद रहेंगी। प्रधान संगठन ने हवालबाग विकासखंड के सभी ग्राम प्रधानों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की है, ताकि सामूहिक रूप से उनका समाधान निकाला जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0