दर्शकों में सस्पेंस और भावुकता का खास असर डाल रहा यह सीरियल

प्रसिद्ध धारावाहिक क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2 का हर एपिसोड का सस्पेंस और भावुकता दर्शकों पर खास असर डाल रहा है।

Jan 29, 2026 - 12:00
Feb 12, 2026 - 10:13
 0  0
दर्शकों में सस्पेंस और भावुकता का खास असर डाल रहा यह सीरियल

मुंबई, अचल वार्ता। प्रसिद्ध धारावाहिक क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 अपने बेहतरीन सस्पेंस और भावुकता के साथ अपने दर्शकों पर खास असर डाल रही है। सीरियल की कहानी ज्यों ज्यों आगे बढ़ रही है, वैसे ही धारावाहिक की कहानी और गहरी होती जा रही है, जिससे दर्शकों के भीतर आगे के एपिसोड को लेकर सस्पेंस भी बढ़ता जा रहा है। इस समय शो में कोर्टरूम ड्रामा अपने चरम पर है। परी को इंसाफ दिलाने की कोशिश में लगे तुलसी और मिहिर को उम्मीद है कि सच सामने आएगा और परी को इंसाफ मिलेगा। हालांकि गौतम ने आते ही सब कुछ उलट-पुलट कर दिया है। 

गौतम ने चली बड़ी चाल

सीरियल में गौतम की बड़ी चाल तब सामने आती है, जब वह परी के पहले पति को कोर्ट में लेकर आता है। वह इस बात को साबित करने की कोशिश करता है कि परी का अतीत साफ नहीं रहा है। कोर्ट में परी का पहला पति उसके खिलाफ बयान देता है, जिससे हालात और बिगड़ जाते हैं। हालात देखकर तुलसी टूट जाती है और उसकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं लेते। वहीं गौतम, मिहिर पर भी निजी हमले करता है और उसे एक गैर-जिम्मेदार पति बताने की कोशिश करता है। 

फिर मजबूती के साथ परी के साथ खड़ी होने का निर्णय लेती है तुलसी

अगले भाग में रणविजय, परी की बेटी को निशाना बनाता है। वह कोर्ट में यह साबित करने की कोशिश करेगा कि परी एक अच्छी मां नहीं है और वह अपनी बेटी की सही परवरिश नहीं कर सकती। रणविजय की दलीलों से जज भी प्रभावित होने लगते हैं और फैसला धीरे-धीरे परी के खिलाफ नजर आता है। यह जानकर परी पूरी तरह टूट जाती है और उसे डर सताने लगता है कि कहीं उसकी बेटी उससे छिन न जाए। इसी बीच तुलसी एक बार फिर मजबूती से परी के साथ खड़ी होने का निर्णय लेती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0