अयोध्या: मकर संक्रांति अवकाश को लेकर शासन का बड़ा संशोधन, अब 15 जनवरी 2026 को रहेगा छुट्टी
यूपी सरकार ने मकर संक्रांति अवकाश में बदलाव किया है। अब वर्ष 2026 में मकर संक्रांति की छुट्टी 14 जनवरी के बजाय 15 जनवरी को रहेगी। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने दी जानकारी।
पहले 14 जनवरी को घोषित था अवकाश, यूपी सरकार ने जारी किया संशोधित आदेश
अयोध्या, अचल वार्ता। उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 के लिए घोषित अवकाशों की सूची में मकर संक्रांति को लेकर महत्वपूर्ण संशोधन किया है। शासन के निर्देश के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट अयोध्या निखिल टीकाराम फुंडे ने जानकारी देते हुए बताया कि अब मकर संक्रांति का अवकाश 14 जनवरी के स्थान पर 15 जनवरी 2026 को रहेगा।
यह संशोधित आदेश सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी किया गया है। आदेश प्रमुख सचिव एस.वी.एस. रंगा राव के स्तर से निर्गत किया गया है, जिसके अनुसार वर्ष 2026 की अवकाश सूची में आवश्यक परिवर्तन किया गया है।
सभी शासकीय कार्यालयों पर लागू होगा आदेश
जिलाधिकारी ने बताया कि यह अवकाश संशोधन प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और संबंधित विभागों पर लागू होगा। सभी विभागों को संशोधित अवकाश तिथि के अनुसार कार्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
नागरिकों से अपील
प्रशासन की ओर से आमजन से अपील की गई है कि वे मकर संक्रांति अवकाश को लेकर जारी किए गए नए आदेश के अनुसार अपनी योजनाएं बनाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0