टी- 20 वर्ल्ड कप : भारतीय टीम ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से शिकस्त दी है। टीम इंडिया की बल्लेबाजी और बेहतर गेंदबाजी के कारण पाकिस्तान की पूरी टीम बैकफुट आ गई। भारतीय टीम के 176 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और 61 रन से उसे हार का सामना करना पड़ा और भारतीय टीम विजयी हुई।
- भारतीय टीम से सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने बनाए 77 रन
कोलंबो। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से शिकस्त दी है। टीम इंडिया की बल्लेबाजी और बेहतर गेंदबाजी के कारण पाकिस्तान की पूरी टीम बैकफुट आ गई। भारतीय टीम के 176 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और 61 रन से उसे हार का सामना करना पड़ा और भारतीय टीम विजयी हुई।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने महज 40 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 77 रन बनाए। इसके अलावा भारतीय टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने 32 रनों का योगदान दिया। भारतीय टीम की शुरुआत मैच में अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उनके पवेलियन लौटने के बाद तिलक वर्मा और ईशान किशन ने पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी हुई। ईशान ने इस दौरान 40 बॉल पर 77 रन की तूफानी पारी खेली। ईशान के आउट होने के बाद टीम इंडिया की पारी लड़खड़ा गई। सूर्यकुमार यादव ने 32 रन बनाए। वहीं तिलक वर्मा ने 25 और शिवम दुबे ने 27 रन का योगदान दिया। ईशान की इस अर्धशतकीय पारी के बदौलत टीम इंडिया 175 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। पाकिस्तान की तरफ से सैम अयूब ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0