लखीमपुर में गेहूं खरीद पर सख्ती, ADM ने केंद्र प्रभारियों को लगाई फटकार

लखीमपुर खीरी में गेहूं खरीद की धीमी रफ्तार पर ADM नरेंद्र बहादुर सिंह का सख्त एक्शन, क्रय केंद्रों पर छापेमारी कर अधिकारियों को लगाई फटकार।

Apr 17, 2026 - 17:37
Apr 17, 2026 - 19:11
 0  3
लखीमपुर में गेहूं खरीद पर सख्ती, ADM ने केंद्र प्रभारियों को लगाई फटकार

गेहूं खरीद में ढिलाई पर एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह का सख्त एक्शन, केंद्र प्रभारियों की लगाई क्लास, जमकर फटकारा ।

एडीएम ने क्रय केंद्रों पर मारा छापा, मचा हड़कंप

खरीद प्रक्रिया तेज करने और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर ।

लखीमपुर खीरी (भा. सा.)। जनपद में गेहूं खरीद की सुस्त रफ्तार पर प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने शुक्रवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर पहुंचकर खाद्य विभाग, पीसीएफ, पीसीयू व यूपीएसएस के क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

 निरीक्षण के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से कम खरीद को लेकर एडीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके पर ही केंद्र प्रभारियों और जिला प्रबंधक को जमकर फटकार लगाई और दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि केंद्र पर आने वाले किसी भी किसान को खाली हाथ वापस न किया जाए। एडीएम ने स्पष्ट कहा कि हर हाल में किसानों का गेहूं तौला जाए, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यदि शिकायत मिली तो सीधे कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं की भी हकीकत परखी। एडीएम ने कहा कि शासन की मंशा है कि किसानों को उनकी उपज का पूरा मूल्य मिले, इसमें किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीद प्रक्रिया को तेज करें और पारदर्शिता सुनिश्चित करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0