करीब 1.46 करोड़ की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, आवागमन और विकास को मिलेगा नया आयाम ।

Mar 14, 2026 - 17:16
Mar 14, 2026 - 18:08
 0  2
करीब 1.46 करोड़ की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, आवागमन और विकास को मिलेगा नया आयाम ।

सदर विधानसभा में विकास की नई रफ्तार: रामपुरवा में 1.80 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी की लहर 

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। जिले लखीमपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में ब्लॉक नकहा के ग्राम रामपुरवा (बसैगापुर) में संपर्क मार्ग निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन और शिलान्यास संपन्न हुआ। लगभग 1.80 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण करीब 146.86 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।

  इस महत्वपूर्ण परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और गांव का संपर्क मुख्य मार्गों से बेहतर ढंग से जुड़ सकेगा। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी, क्योंकि बरसात के मौसम में रास्ता खराब होने के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से अब ग्रामीणों को बाजार, अस्पताल, स्कूल और अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी। 

  स्थानीय लोगों का मानना है कि यह सड़क न केवल गांवों के बीच संपर्क को मजबूत करेगी बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई दिशा देगी। इस अवसर पर मौजूद ग्रामीणों ने इस विकास कार्य को क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताते हुए खुशी जाहिर की और जनप्रतिनिधियों व प्रशासन का आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि सड़क बनने से क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी तथा आसपास के गांवों को भी इसका लाभ मिलेगा। 

  ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इसी तरह आने वाले समय में भी क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला जारी रहेगी, जिससे गांवों की तस्वीर बदलेगी और क्षेत्र प्रगति व समृद्धि की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए कहा कि यह सड़क केवल एक मार्ग नहीं बल्कि क्षेत्र के विकास, सुविधा और बेहतर भविष्य की नई शुरुआत है, जो आने वाले समय में पूरे इलाके के लिए लाभकारी साबित होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0