प्राइवेट स्कूलों को आज देनी होगी ये पूरी जानकारी, नहीं तो सरकार लेगी Action

हरियाणा के प्राइवेट स्कूलों में आरटीई के तहत दाखिला पाने की आस लगाए हजारों परिवारों के लिए आज का दिन बेहद अहम है। शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार, सोमवार को सभी निजी स्कूलों को पोर्टल पर अपनी

May 12, 2026 - 16:21
 0  0
प्राइवेट स्कूलों को आज देनी होगी ये पूरी जानकारी, नहीं तो सरकार लेगी Action

 हरियाणा के प्राइवेट स्कूलों में आरटीई के तहत दाखिला पाने की आस लगाए हजारों परिवारों के लिए आज का दिन बेहद अहम है। शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार, सोमवार को सभी निजी स्कूलों को पोर्टल पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी। इससे न केवल यह पता चलेगा कि किस ब्लॉक के किस स्कूल ने कितने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को अपने यहां जगह दी है, बल्कि उन कारणों पर भी रोशनी पड़ेगी जिनके आधार पर स्कूल दाखिलों को रद्द कर रहे हैं। गौरतलब है कि रविवार रात 12 बजे तक स्कूलों के पास डेटा अपडेट करने की अंतिम मोहलत थी।

 शिक्षा निदेशालय से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, इस सत्र में आरटीई के तहत पूरे प्रदेश से कुल 41,045 आवेदन प्राप्त हुए थे। गहन छानबीन के बाद विभाग ने 40,892 आवेदनों के दस्तावेजों का मिलान किया, जिनमें से मुख्यालय ने 31,009 बच्चों की पात्रता पर मुहर लगाई। हालांकि, वेरिफिकेशन के अंतिम चरण के बाद केवल 21,752 बच्चों को ही स्कूल अलॉट किए जा सके। विभाग ने 1,804 आवेदनों को तकनीकी या अन्य खामियों के चलते रद्द कर दिया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0