अयोध्या विधानसभा से तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ को सपा प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, महानगर कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत

अयोध्या विधानसभा से तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ को सपा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद महानगर कार्यालय में भव्य स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने जताया उत्साह।

Aug 8, 2026 - 14:41
 0  0
अयोध्या विधानसभा से तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ को सपा प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, महानगर कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत

अयोध्या, अचल वार्ता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ को अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। अयोध्या महानगर में प्रथम आगमन पर समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन में उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

सपा प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र ‘छोटे लोहिया’ के जन्मदिन पर लखनऊ में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन के दौरान अखिलेश यादव ने तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ को अयोध्या विधानसभा से पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया। इसके बाद अयोध्या पहुंचने पर पार्टी कार्यालय में नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

फूल-मालाओं से हुआ तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ का स्वागत

समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय लोहिया भवन पर निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव और महासचिव हामीद जाफर मीसम के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों तथा विभिन्न फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं ने तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया।

इस मौके पर तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ ने पार्टी कार्यालय पहुंचे नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता के उत्साह से उनका विश्वास बढ़ा है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता से अयोध्या ही नहीं, बल्कि फैजाबाद क्षेत्र की सभी विधानसभा सीटों पर सपा प्रत्याशियों को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने अखिलेश यादव का जताया आभार

निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अयोध्या विधानसभा से तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ को प्रत्याशी बनाए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आगामी चुनाव को लेकर पूरी मजबूती के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटेंगे।

हामीद जाफर मीसम बोले- कार्यकर्ताओं में बढ़ा उत्साह

महासचिव हामीद जाफर मीसम ने कहा कि तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ को अयोध्या विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और युवाओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आगामी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में पूरी ताकत से काम करेंगे।

सपा प्रवक्ता राकेश यादव का मनाया गया जन्मदिन

कार्यक्रम के दौरान सपा प्रवक्ता राकेश यादव के जन्मदिन का भी आयोजन किया गया। तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ सहित पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें बधाई दी तथा माला पहनाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।

इस अवसर पर निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, निवर्तमान महासचिव हामीद जाफर मीसम, प्रदेश सचिव राम अचल यादव, मोहम्मद हलीम, पप्पू उपाध्याय, चौधरी श्रीचंद यादव, राकेश पांडेय, रियाज अहमद, एडवोकेट मंसूर इलाही, दान बहादुर सिंह, चौधरी बलराम यादव, अपर्णा जायसवाल, आरोनी पासवान, शादाब खान, मोहम्मद सुहैल, अंसार अहमद, जगन्नाथ यादव, रामनेवल पाल, बृजेश सिंह चौहान, राजनाथ यादव, वीरेंद्र गौतम, पूजा वर्मा, शिवांशु तिवारी, विशाल पाल, फरीद कुरैशी, मुकेश कोरी, अजय यादव, औरंगजेब खान, नूर बाबू, इमरान सैफी, अब्बास देव श्रीवास्तव, गोविंद यादव, मंजीत यादव, राजबली, सत्यम यादव, अमन सागर, शाहबाज लकी, मुकेश यादव, सुरेंद्र यादव, अभय त्रिवेदी, सुनील पांडेय, इस्तखार खान, बृजलाल पासी, अली सईद, प्रांजल यादव, राहुल यादव, शिवम गुप्ता, रत्नेश जायसवाल, सिकंदर चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0