पुष्टाहार घोटाले का आरोप: नकहा ब्लॉक में कागजों पर बंट रहा बच्चों का हक, जांच की उठी मांग
लखीमपुर खीरी , अचल वार्ता। विकास खण्ड नकहा क्षेत्र से बाल विकास पुष्टाहार वितरण में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए मिलने वाला पोषण आहार केवल कागजों में बांटा जा रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर हकीकत कुछ और ही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित रूप से भोजन नहीं बन रहा, लेकिन रिकॉर्ड में प्रतिदिन वितरण दर्शाया जा रहा है। इससे साफ संकेत मिलता है कि योजनाओं में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की जा रही है और मासूम बच्चों के हक पर डाका डाला जा रहा है। मामले में क्षेत्र की सीडीपीओ मंजू पर लापरवाही और निगरानी में कमी के आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां मनमाने ढंग से काम कर रही हैं और विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा बच्चों और माताओं के पोषण स्तर को सुधारने के लिए विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन नकहा क्षेत्र में इन योजनाओं की हकीकत सवालों के घेरे में है। बताया जा रहा है कि नकहा ब्लॉक की कई ग्राम पंचायतों में यह अनियमितता व्यापक स्तर पर फैली हुई है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही संबंधित ग्राम पंचायतों के नामों के साथ विस्तृत खुलासा किया जाएगा और उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपी जाएगी।इस पूरे मामले ने न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह भी दर्शाया है कि योजनाओं की निगरानी में कहीं न कहीं बड़ी चूक हो रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या कदम उठाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0