नैनीताल : 1.85 करोड़ रुपये की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार
नैनीताल, अचल वार्ता। मुख्यमंत्री धामी के ”मिशन ड्रग फ्री देवभूमि“ ऑपरेशन प्रहार को साकार करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों, एसओजी नैनीताल व एएनटीएफ को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर चौहान, प्रभारी एसओजी मोहन सिंह सौन के नेतृत्व में थाना काठगोदाम पुलिस व एसओजी टीम ने काठगोदाम क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया।
थाना काठगोदाम पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर काठगोदाम क्षेत्र में चैकिंग के दौरान पश्चिमी खेड़ा स्थित इण्डियन ऑयल पेट्रोल पम्प के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग के निकट से राजस्थान निवासी 02 अभियुक्तों गजब सिंह व सीता राम को कुल 618 ग्राम स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया।
पूछताछ में अभियुक्त सीता राम द्वारा बताया गया कि गजब सिंह उसका सगा भाई है जो आर0ओ0 प्लांट भरतपुर राजस्थान में कार्य करता है। अभियुक्त सीता राम टैक्सी चालक है, जिसका जाडापानी मुक्तेश्वर में ससुराल है। बीते रात वे दोनों अपने मामा की टैक्सी लेकर राजस्थान से हल्द्वानी आया थे। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर रात में किसी व्यक्ति को देकर मुक्तेश्वर स्थित अपने ससुराल जाने की योजना बनाई थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0