नैनीताल : नशीली गोलियों के साथ तस्कर नसीम अहमद गिरफ्तार
नैनीताल, अचल वार्ता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के अंतर्गत मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम न एक अभियुक्त नसीम अहमद पुत्र महमूद आलम को 200 अवैध नशीली गोलियों (Alprazolam) के साथ गिरफ्तार किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0