अयोध्या : बैठक कर योजनाओं की प्रगति की ली जानकारी, दिए जरूरी निर्देश
अयोध्या, अचल वार्ता। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में सीएमआईएस पोर्टल पर फीड परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट माह अक्टूबर 2025 की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गयी है।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिन कार्यदाई संस्थाओं के निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं उनको शीघ्र हैंडोवर की कार्यवाही पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यदाई संस्थाओं को निर्देश दिए कि सभी कार्य मैन पावर बढ़ाकर गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने समीक्षा के दौरान कार्यदाई संस्थाओं से कहा कि निर्माण कार्य को करते रहने के साथ-साथ प्राप्त धनराशि को भी समय पर व्यय करें। उन्होने कहा कि जिन परियोजनाओं में धनराशि प्राप्त नहीं है उसमें शासन को पत्र भेज तथा जिनका पोर्टल पर डाटा संशोधन किया जाना है वह भी कार्यवाही सुनिश्चित करें। इसके साथ साथ उन्होंने कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग, उ.प्र. सेतु निगम, सी.एण्ड.डी.एस,यू.पी.पी.सी.एल,आवासविकास परिषद, राजकीय निर्माण निगम, जल निगम ग्रामीण, नलकूप खंड, सरयू नहर खंड, सिचाई निर्माण खंड आदि द्वारा कराए जा रहे विभिन्न विभागों के कार्यों पर विस्तृत समीक्षा हुई।
बैठक में बिन्दुवार विवरण जिला अर्थ संख्याधिकारी अशोक कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया।
बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ इंद्रदेव, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक/यूनानी अधिकारी एस विष्णु, डी.ओ. पीआरडी ऋषि सिंह, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मुकेश कुमार लोधी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0