जेल जाने से बचने के लिए जेठ ने की सुमिरा देवी की हत्या, पत्नी-बेटे के साथ रची खौफनाक साजिश ।

Mar 8, 2026 - 16:55
Mar 8, 2026 - 17:08
 0  1
जेल जाने से बचने के लिए जेठ ने की सुमिरा देवी की हत्या, पत्नी-बेटे के साथ रची खौफनाक साजिश ।

लखीमपुर खीरी ,अचल वार्ता । फरधान थाना क्षेत्र के गांव कैमहरा में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि सुमिरा देवी की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके ही जेठ ने जेल जाने से बचने के लिए कराई थी।

   पुलिस के अनुसार कैमहरा गांव निवासी सुमिरा देवी पत्नी मनोज के बेटे पर गांव की एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगा था। इस मामले में लड़की के परिजनों ने सुमिरा के बेटे, उसके जेठ सरोज और सरोज के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

  पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुमिरा के बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि सरोज और उसका बेटा फरार चल रहे थे। जांच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तारी के डर से सरोज ने एक खौफनाक साजिश रची। उसने सोचा कि अगर सुमिरा देवी की हत्या कर दी जाए और आरोप लड़की पक्ष पर लगा दिया जाए, तो वे लोग भी जेल जाने के डर से समझौता कर लेंगे और वह खुद बच जाएगा। 

  इसी साजिश के तहत सरोज ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर सुमिरा देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत छिपाने और घटना को दूसरा रूप देने के लिए शव को गांव के बाहर गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में फेंक दिया गया। हालांकि पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने आरोपी जेठ, उसकी पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0