अयोध्या में भीषण सड़क हादसा, सहादतगंज बाईपास पर कार के उड़े परखच्चे, युवक की हालत गंभीर
अयोध्या के सहादतगंज बाईपास पर देर रात भीषण सड़क हादसा, हुंडई शोरूम के सामने पेट्रोल टंकी के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती।
अयोध्या, अचल वार्ता। अयोध्या के सहादतगंज बाईपास पर मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। यह हादसा हुंडई शोरूम के सामने स्थित पेट्रोल टंकी के पास रात करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच हुआ बताया जा रहा है। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर एम्बुलेंस के माध्यम से घायल को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है।
आधार कार्ड से हुई घायल की पहचान
घायल की पहचान उसके आधार कार्ड के माध्यम से दीपांकर, निवासी बरईकला, थाना रौनाही के रूप में की गई है। परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है।
पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही सहादतगंज पुलिस चौकी के बीट सिपाही राहुल मय हमराह मौके पर पहुंचे। इसके बाद चौकी इंचार्ज सहादतगंज भी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है।
- बी एन पाण्डेय
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0