बजाज हिन्दुस्थान शुगर मिल में लगा स्वास्थ्य शिविर, बने आयुष्मान कार्ड

लखीमपुर खीरी के गोला स्थित बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कर्मचारियों, श्रमिकों और ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाए गए, स्वास्थ्य जांच की गई और मुफ्त दवाएं वितरित की गईं।

May 7, 2026 - 19:26
May 8, 2026 - 08:31
 0  1
बजाज हिन्दुस्थान शुगर मिल में लगा स्वास्थ्य शिविर, बने आयुष्मान कार्ड

लखीमपुर खीरी , अचल वार्ता। गोला बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड की गोला यूनिट में राज्य स्वास्थ्य मिशन के समन्वय से जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्वावधान में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कर्मचारियों, श्रमिकों, उनके परिजनों, टाउनशिप निवासियों एवं आसपास के ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन राकेश यादव ने गोला यूनिट की वरिष्ठ नेतृत्व टीम एवं राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में किया। शिविर के दौरान पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच की सुविधा दी गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम ने ब्लड प्रेशर एवं पल्स जांच, वजन मापन, एक्स-रे, रक्त परीक्षण, टीकाकरण, सामान्य चिकित्सीय परामर्श एवं मच्छर जनित रोगों के प्रति जागरूकता संबंधी जानकारी प्रदान की।

इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में चीनी मिल के सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। राकेश यादव ने स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में योगदान देने वाले चिकित्सकों, मेडिकल स्टाफ एवं सहयोगी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0