हलद्वानी-मुक्तेश्वर बस सेवा शुरू

सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी से मुक्तेश्वर तक उत्तराखंड परिवहन निगम की नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य पहाड़ी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी में सुधार करना और स्थानीय निवासियों के लिए यात्रा को आसान बनाना है।

Apr 19, 2026 - 18:48
Apr 20, 2026 - 06:34
 0  1
हलद्वानी-मुक्तेश्वर बस सेवा शुरू
  • रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से मुक्तेश्वर के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने की एक और नई शुरुआत 
  • नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया रोडवेज बस को रवाना

हल्द्वानी , अचल वार्ता। रविवार को सांसद अजय भट्ट ने उत्तराखंड परिवहन निगम की हल्द्वानी से मुक्तेश्वर को चलने वाली रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। श्री भट्ट ने कहा कि पर्वतीय मुक्तेश्वर,रामगढ़ क्षेत्र में स्थानीय लोगों को आवागमन की काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था साथ ही बस के इंतजार में काफी समय व्यर्थ करना पड़ता था क्योंकि वर्तमान में हल्द्वानी से मुक्तेश्वर हेतु केमू बसों का ही संचालन होता आया था और आज सरकार ने उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह सराहनीय कार्य व सुविधा आम जनमानस को समर्पित किया ताकि आम जनमानस को आवागमन में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो और पर्वतीय क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों में आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधाओं का लाभ मिले। 

 इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, उत्तराखंड परिवहन निगम की मंडलीय महाप्रबंधक पूजा जोशी, यातायात अधीक्षक विद्या जोशी, गणेश पन्त, रमेश रौतेला स्टेशन प्रभारी नवीन चंद कोठारी, शंकरपाल, लुकमान सिंह, विजय तिवारी व परिवहन निगम के अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद थे ।इसके उपरांत क्षेत्रीय सांसद द्वारा काठगोदाम रोडवेज बस डिपो में पर्वतीय क्षेत्रों हेतु बस स्टेशन, वर्कशॉप, बस पार्किंग हेतु 67 करोड़ 28 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया ।सांसद अजय भट्ट ने काठगोदाम में निर्माणाधीन पर्वतीय रोडवेज बस टर्मिनल, मंडलीय एवं क्षेत्रीय कार्यशाला व निर्माणाधीन पार्किक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

  इस दौरान परिवहन विभाग व कार्यदाई संस्था उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया कि पर्वतीय बस डिपो में 75 बसों के साथ ही 167 कार पार्किंग का निर्माण के अतिरिक्त मंडलीय व क्षेत्रीय कार्यशाला का निर्माण किया जा रहा है।कार्यशाला का निर्माण पूर्ण हो गया है जिसमें संचालन भी प्रारम्भ हो गया है। उक्त बस डिपो में मंडल के 9 अन्य डिपो के साथ साथ कार्यशाला जिसमें 12 -12 गाड़ियां प्रतिदिन रहेगी। इसके साथ ही मंडलीय कार्यशाला भी इसी में समायोजित है जिसमें काठगोदाम, अल्मोड़ा, भवाली, रानीखेत, हल्द्वानी, रामनगर, बागेश्वर, काशीपुर, रानीखेत बस डिपो हेतु भी सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

 पर्वतीय डिपो में अतिरिक्त सुविधाओं हेतु ,सांसद अजय भट्ट ने मौके पर से ही उत्तराखंड परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा व सचिव परिवहन बृजेश संत से वार्ता की उन्होंने अतिरिक्त चालकों की तैनाती के साथ ही लगभग 200 बसों को डिपो को उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया इस दौरान उन्होंने परिवहन सचिव को यहॉं की परिवहन व्यस्था ठीक करने के साथ ही विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही सांसद अजय भट्ट ने परिवहन मंत्री व सचिव परिवहन को जिले के मल्ला रामगढ़ के पुराने बस स्टेशन की जर्जर स्थिति से अवगत कराते हुए उसके शीघ्र सुधारीकरण के निर्देश दिए।

  इसके अतिरिक्त सांसद ने परिवहन मंत्री के सम्मुख क्षेत्र की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराते हुए उन समस्याओं के समाधान की बात कही, ताकि कुमाऊ क्षेत्र में परिवहन निगम के बसों का संचालन सही तरीके से हो ताकि आम जनमानस को इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इस दौरान कार्यदाई संस्था उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक ने अवगत कराया कि उक्त सभी कार्य जुलाई 2026 तक पूर्ण हो जाएगा।

 निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडलीय महाप्रबंधक परिवहन निगम पूजा जोशी परियोजना प्रबंधक एसपी बडौनी, सहायक प्रबंधक परिवहन निगम गणेश पन्त सहायक अभियंता पेयजल निगम शीशपाल सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिय मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0