गोदाम में आग, लाखों का नुकसान

Apr 12, 2026 - 17:46
Apr 21, 2026 - 06:38
 0  2
गोदाम में आग, लाखों का नुकसान

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर स्थित माया ट्रेडर्स के प्लंबिंग मटेरियल गोदाम में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। इससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।दुकान के ऊपर बने मकान में मालिक सुबोध उर्फ गुड्डन अपने परिवार के साथ सो रहे थे। देर रात करीब 2:30 बजे धुआं उठता देख उनकी नींद खुली। नीचे जाकर देखा तो गोदाम में आग लगी थी। उन्होंने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी।सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा सामान जल चुका था। गनीमत रही कि आग ऊपर तक नहीं पहुंची और परिवार सुरक्षित बच गया। घटना में करीब पांच से सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0