“मिशन सेफ फ्यूचर” 2.0 अभियान के तहत 10 स्कूली वाहनो पर प्रवर्तन विभाग ने की कार्यवाही
कानपुर, अचल वार्ता। शासन द्वारा जारी निर्देश के तहत पूरे प्रदेश में स्कूली बच्चो की सुरक्षा को लेकर “मिशन सेफ फ्यूचर” 2.0 चलाया जा रहा है। यह अभियान 11 अगस्त से लेकर 25 अगस्त तक चलाया जायेगा।
कानपुर मण्डल आरटीओ प्रवर्तन अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि शासन द्वारा “मिशन सेफ फ्यूचर” 2.0 चलाने का निेर्दष प्राप्त हुआ। जिसके क्रम में प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा “मिशन सेफ फ्यूचर” 2.0 चलाया गया। इस अभियान में 10 स्कूली वाहनो पर कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधको को स्कूली वाहनो को फिट रखने तथा आवश्यक उपकरण से लैस होने के लिए नोटिसे जारी की गई है।
आपको बता दे कि जुलाई माह में “मिशन सेफ फ्यूचर” अभियान चलाया गया था जिसमें स्कूल वाहनो का खुद अधिकारियों ने स्कूल जाकर निरीक्षण किया था और प्रबंधको को जो भी कमी वाहनो में रह गई थी उसको दुरूस्त कराने का निर्देश दिया था। परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के बावजूद भी कुछ स्कूल संचालको ने संज्ञान नही लिया। ऐसे स्कूल वाहनो पर “मिशन सेफ फ्यूचर” 2.0 के अर्न्तगत मंगलवार को अभियान चला कर 10 स्कूल वाहनो पर कार्यवाही की गई और उन्हे ंसचेत किया गया कि सड़को पर बिना पूरे प्रपत्र और फिटनेस के वाहन सड़क पर दौडते मिले तो उन्हें सीज करने की कार्यवाही की जायेगी। इस अभियान में मुख्य रूप से एआरटीओ प्रवर्तन कहकशां खातून, सोमलता यादव, पीटीओ दीपक सिंह, डी.के.सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0