देहरादून : वाहन से बरामद हुई 01 करोड़ 55 लाख की नकदी, तीन गिरफ्तार

May 16, 2026 - 07:24
May 16, 2026 - 08:54
 0  3
देहरादून : वाहन से बरामद हुई 01 करोड़ 55 लाख की नकदी, तीन गिरफ्तार

देहरादून : अचल वार्ता। देहरादून ले कैंट पुलिस ने चैकिंग के दौरान राजेंद्र नगर कौलागढ़ क्षेत्र में  सिरमौर मार्ग पर एक संदिग्ध वाहन MH12XT 3245 स्कार्पियो एन को चेकिंग के लिए रोका गया। वाहन सवार व्यक्तियों से पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम सतीश भाई पुत्र स्व० हरगोविंद भाई, निवासी गुजरात तथा उसके साथ वाहन में बैठे 02 अन्य व्यक्तियों ने अपना नाम  ठाकुर जसवंत संघ बनाजी पुत्र स्व० बनाजी निवासी गुजरात व सचिन पटेल पुत्र नरेंद्र भाई निवासी गुजरात बताया।

   वाहन से संबंधित दस्तावेज मांगने पर वाहन चालक इधर उधर की बातें करने लगा,  संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिसने वाहन चालक से सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा गाड़ी में काफी अधिक मात्रा में नगदी होने की बात बतायी गयी, जिसे उनके द्वारा गाड़ी की बीच व पिछली सीट के बीच बने एक सीक्रेट केबिन में छुपा कर रखना बताया गया।  
   वाहन में काफी अधिक मात्रा में कैश होने की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराते हुए उनके माध्यम से आयकर विभाग को सूचित किया गया, सूचना पर तत्काल क्षेत्रधिकारी नगर व आयकर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिनकी मौजूदगी में वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में बने 01 करोड़ 55 लाख रूपये नगद धनराशि प्राप्त हुई, जिसे आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के लिए कब्जे में लिया गया। 
   पूछताछ में बरामद धनराशि के संबंध में वाहन चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। मौके पर पुलिस द्वारा वाहन सवार व्यक्तियों से बरामद धनराशि के संबंध में जानकारी की गई तो वाहन चालक ने बताया गया कि यह धनराशि को वह बनारस से लेकर आया था, जिसे उसे उनके साथ वाहन में बैठे जसवंत को देना था। 
   बरामद धनराशि के संबंध में आयकर विभाग की टीम ने तीनो व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके बयान अंकित किये जा रहे है। साथ ही उनके पास से बरामद धनराशि का आंकलन किया जा रहा है। इस प्रकरण में आयकर विभाग द्वारा ही अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। पुलिस ने संबंधित वाहन को सीज किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0