देहरादून : विक्रम शर्मा हत्याकांड का ईनामी अभियुक्त आकाश गिरफ्तार। झारखण्ड में घर की की गयी कुर्की
देहरादून,अचल वार्ता। 13 फरवरी को देहरादून के सिल्वर सिटी राजपुर रोड डालनवाला देहरादून स्थित जिम से बाहर आते समय कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने विक्रम शर्मा नाम के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। अभियोग की विवेचना के दौरान घटना में झारखण्ड से आये अभियुक्तों की संलिप्तता प्रकाश में आई। जिनकी गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में गठित अलग-अलग पुलिस टीमों को गैर प्राप्त झारखण्ड, बिहार आदि सम्भावित स्थानों पर भेजा गया। उक्त प्रकरण में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पूर्व में घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था, तथा विवेचना के दौरान प्रकाश में आये 06 अन्य अभियुक्त, जो घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे, की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट व कुर्की वारंट प्राप्त किये गये, साथ ही अभियुक्तों के सभी सम्भावित स्थानों पर पुलिस टीमों ने दबिशें दी गई परन्तु अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहे थे तथा लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। अभियुक्तों के लगातार फरार चलने पर पुलिस ने सभी 06 अभियुक्तों पर 01-01 लाख का ईनाम घोषित किया गया था।
12 मई 2026 को देहरादून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए सहारनपुर उत्तर प्रदेश से प्रकरण में फरार चल रहे 01 ईनामी अभियुक्त यशराज सिंह को गिरफ्तार किया गया था तथा बाकि 05 अभियुक्त अभी भी फरार चल रहे हैं। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी जा रही हैं।
17 मई को कोतवाली डालनवाला पुलिस टीम ने न्यायालय देहरादून से प्राप्त कुर्की वारंट में फरार चल रहे ईनामी अभियुक्त आकाश कुमार प्रसाद पुत्र अरुण कुमार प्रसाद निवासी: बजरंग टेकरी, बागबेरा, जमशेदपुर जुगसलाई, जिला सिंहभूम, झारखण्ड के घर की कुर्की की गयी। शेष अपराधियों की कुर्की के लिए अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0