देहरादून : राजस्थान के दो बदमाशों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, रिंकू को लगी गोली
देहरादून, अचल वार्ता। नाकेबंदी व सघन चेकिंग के दौरान नयागांव चौकी बैरियर परआरजे नंबर की कार मे सवार बदमाशों ने बैरियर पर टक्कर मारकर सेलाकुई की तरफ भागने पर पुलिस टीम ने पीछा किया, बदमाश कार से चांदनी चौक से भूरपुर की तरफ भागे, रामगढ़ के रपटे में गाड़ी छोड़कर नदी की तरफ भागते हुए बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में पुलिस मुठभेड़ मे राजस्थान निवासी रिंकू मीणा घायल हुआ, दूसरे बदमाश विनोद मीणा को पीछा कर पुलिस ने गिरफ्तार किया तथा तीन बदमाशों की तलाश जारी है।
घायल बदमाश को उपचार को तत्काल प्रेमनगर चिकित्सालय ले जाया गया। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है और उच्च अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। उच्च अधिकारियो ने मौके व चिकित्सालय पहुंचकर अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई
घायल बदमाश रिंकू मीणा को प्रेम नगर चिकित्सालय से दून अस्पताल के लिए रेफर हुआ। दोनों बदमाशों से दो देशी तमंचे, खोखा व जिन्दा कारतूस हुए बरामद, घटना मे प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी बरामद की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0