निपुण भारत के अंतर्गत रूम टू रीड व समग्र शिक्षा अयोध्या द्वारा DPMU का शुभारंभ

निपुण भारत के तहत रूम टू रीड इंडिया ने उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से अयोध्या में जिला परियोजना प्रबंधन इकाई (DPMU) की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य विद्यालयों में लाइब्रेरी संस्कृति को बढ़ावा देना और बच्चों में स्वतंत्र पठन की आदत विकसित करना है।

Nov 21, 2025 - 09:52
Jan 13, 2026 - 20:49
 0  1
निपुण भारत के अंतर्गत रूम टू रीड व समग्र शिक्षा अयोध्या द्वारा DPMU का शुभारंभ

अयोध्या,अचल वार्ता । निपुण भारत के तहत पढ़ने के प्रति झुकाव को मजबूत करने के उद्देश्य से रूम टू रीड इंडिया ने उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से अयोध्या में जिला परियोजना प्रबंधन इकाई (DPMU) की शुरुआत की। इस पहल का लक्ष्य विद्यालयों में लाइब्रेरी संस्कृति को बढ़ावा देना और बच्चों में स्वतंत्र पठन की आदत विकसित करना है।मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि जिले के 1,523 विद्यालयों में लाइब्रेरी एवं रीडिंग कॉर्नर स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि बच्चों को प्रतिदिन 20–30 मिनट कहानियाँ पढ़ने का अवसर मिल सके। साथ ही शिक्षकों को लाइब्रेरी प्रबंधन व कहानी-पाठ को कक्षा-शिक्षण में जोड़ने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी लाल चंद सहित सभी शिक्षा संसाधन समूह (SRG) एवं एआरपी उपस्थित रहे।रूम टू रीड इंडिया की कंट्री डायरेक्टर पूर्णिमा गर्ग ने कहा कि बुनियादी साक्षरता हर बच्चे की सीखने की नींव है और अयोध्या में DPMU की स्थापना बच्चों के लिए आनंददायक सीखने का वातावरण तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि यह मॉडल प्रदेश और देश के अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0