लखीमपुर खीरी : थरवरनगंज में नाला निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण
लखीमपुर खीरी , अचल वार्ता । नगर पालिका लखीमपुर के मोहल्ला थरवरनगंज में निर्माणाधीन नाले पर हुई घटना के बाद सोमवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार के साथ नाले की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। बताया गया कि रविवार को शटरिंग बांधने के दौरान नाले की एक ओर की मिट्टी धंस गई थी, जिससे कुछ श्रमिक चोटिल हो गए थे। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ओयल भेजकर उपचार कराया गया।
मौके पर डीएम ने निर्माण एजेंसी और नगर पालिका अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यस्थल पर सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा। निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता और तकनीकी मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाए। इस मामले पर ईओ से विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है।
डीएम ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने, नियमित निगरानी रखने तथा कार्य के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उनके निरीक्षण के बाद अधिकारियों में निर्माण कार्य को लेकर अतिरिक्त सतर्कता दिखाई दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0