अम्बेडकर नगर: भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन, विस्तृत अभियान की रूपरेखा तय

Sep 12, 2025 - 22:00
Sep 17, 2025 - 08:48
 0  3
अम्बेडकर नगर: भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन, विस्तृत अभियान की रूपरेखा तय
अम्बेडकर नगर: भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन, विस्तृत अभियान की रूपरेखा तय

जलालपुर,अम्बेडकर नगर। भाजपा के नगर मंडल जलालपुर द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत एक विस्तृत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने की, जबकि संचालन का दायित्व नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता ने निभाया।मुख्य अतिथि अयोध्या जिला प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर से प्रारंभ होकर 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में रक्तदान शिविर, स्वच्छता कार्यक्रम, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, प्रदर्शनी, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, वोकल फॉर लोकल जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,पंकज वर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर,वरिष्ठ नेता डॉ. शिवपूजन वर्मा, डॉ. महेंद्र प्रताप चौहान, केशव श्रीवास्तव,मीसम रजा, शाश्वत मिश्र,पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, मानिक चंद सोनी, सुरेश गुप्त,बेचन पांडे, कार्यक्रम सहसंयोजक विकाश निषाद,नगर उपाध्यक्ष अरुण मिश्र,सीतल सोनी, बृजेश जायसवाल, गिरीश जायसवाल,जितेंद्र शिल्पी,नगर मंत्री नृपेन्द्र कुशवाहा( शिशु मौर्या), दिलीप यादव, राकेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू गौड़, विनय मिश्र,दीपक गोयल, शिवनाथ त्रिपाठी,मुरारी सोनी, दुर्गेश गुप्त, विक्की गौतम, आशाराम मौर्य,ओन करबलाई,संदीप गुप्ता,देवेंद्र मिश्र , दीपचंद जायसवाल रामलाल देवर्षि,रजनीश कन्नौजिया,विजय गुप्त ,बूथ अध्यक्षों ने सक्रिय भागीदारी की।

सभी प्रतिभागियों को अभियान के विभिन्न आयामों की विस्तृत जानकारी दी गई और समाज के अंतिम छोर तक सेवा पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0