अयोध्या: किकू शारदा ने परिवार सहित किया रामलला का दर्शन
द कपिल शर्मा शो के चर्चित कलाकार किकू शारदा सोमवार को परिवार सहित अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने रामलला के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद लिया।
सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा, लिया बजरंगबली का आशीर्वाद
अयोध्या, अचल वार्ता। द कपिल शर्मा शो के चर्चित कलाकार किकू शारदा सोमवार को परिवार सहित अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने रामलला के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। किकू शारदा ने रामलला का दर्शन पूजन कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद वे परिवार के साथ हनुमानगढ़ी पहुंच बजरंग बली का भी आशीर्वाद लिया। हनुमानगढ़ी में उन्होंने विधि-विधान से पूजन कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। किकू शारदा ने अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान ऐतिहासिक कनक भवन में भी माथा टेका। अंत में वे पत्नी संग पावन सरयू तट पहुंचकर संध्या आरती में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामनगरी आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति का अनुभव हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0