अयोध्या: नर्सें डॉक्टर की आंख और कान,मरीजों के इलाज में इनका अपार योगदान- डॉ विनोद शुक्ला
अयोध्या में विश्व नर्स दिवस के अवसर पर डॉ. विनोद शुक्ला ने नर्सों को सम्मानित करते हुए उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बताया। मरीजों की देखभाल में नर्सों की अहम भूमिका पर दिया जोर।
अयोध्या, अचल वार्ता। विश्व नर्स दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में एक सादगीपूर्ण लेकिन भावनात्मक रूप से डेंटल सर्जन डॉ विनोद शुक्ला ने नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित करते हुए उन्हें उपहार स्वरूप कलम भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।
डॉ. शुक्ला ने नर्सों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि “नर्सें ही डॉक्टरों की आंख और कान होती हैं।” उन्होंने कहा कि इलाज के दौरान मरीजों की निरंतर देखरेख नर्सें ही करती हैं और उनके सहयोग से ही मरीज तेजी से स्वस्थ हो पाते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि डॉक्टरों के निर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू करने में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका बेहद अहम होती है। ऐसे में उनके समर्पण और सेवा भावना को सम्मानित करना हम सभी का दायित्व है।
नर्सिंग स्टाफ ने भी इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए मरीजों की सेवा में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।
विश्व नर्स दिवस पर नर्सों के प्रति सम्मान और उनके योगदान को सराहने का एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा, जिसने स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी अहम भूमिका को एक बार फिर रेखांकित किया।
- ब्यूरो रिपोर्ट
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0