छात्रवृत्ति का डीबीटी अंतरण में पिछड़ा वर्ग के 13.52 लाख छात्रों को मिली छात्रवृत्ति

Mar 31, 2026 - 16:46
Mar 31, 2026 - 17:33
 0  1
छात्रवृत्ति का डीबीटी अंतरण में पिछड़ा वर्ग के 13.52 लाख छात्रों को मिली छात्रवृत्ति
  • शिक्षा के माध्यम से पिछड़ा वर्ग का सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भविष्य की ओर बढ़ रहा है प्रदेश : मंत्री नरेन्द्र कश्यप

लखनऊ, अचल वार्ता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान वंचित एवं कमजोर वर्ग के कक्षा 9 एवं 10 तथा दशमोत्तर के 27,99,982 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में 3,350 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की। साथ ही राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत 33,334 आश्रित लाभार्थियों को 100 करोड़ रुपए की सहायता राशि भी प्रदान की।
 प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और उज्जवल भविष्य के संकल्प का एक दिव्य संगम है। उन्होंने भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश में छात्रवृत्ति वितरण का कार्य 25 सितंबर से प्रारंभ हुआ और जनवरी 2026 तक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के माध्यम से 20,12,258 छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा चुकी है। 13,52,357 अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का वितरण किया गया है।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा 33,64,615 छात्र-छात्राओं को लगभग 2700 करोड़ रुपए की धनराशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में पहली बार प्रदेश में पात्र छात्रों को 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने में सफलता प्राप्त हुई है, जबकि पूर्व में लाखों छात्र इससे वंचित रह जाते थे। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में पिछड़ा वर्ग की बेटियों के विवाह के लिए 232 करोड़ रुपये की धनराशि से 1,16,000 परिवारों को अनुदान प्रदान किया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी प्रत्येक पात्र छात्र-छात्रा को शत-प्रतिशत छात्रवृत्ति प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए सरकार निरंतर कार्य करती रहेगी।
इस अवसर पर मंत्री, पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज, ओम प्रकाश राजभर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण असीम अरुण, राज्य मंत्री, समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण संजीव गोंड, राज्य मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज दानिश आजाद अंसारी, महापौर, लखनऊ सुषमा खर्कवाल, अध्यक्ष, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग बैजनाथ रावत, अध्यक्ष, यूपी सिडको वाईपी सिंह की उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0