संत कमला बाबा ब्रह्मदेव मंदिर ट्रस्ट ने पेश की सेवा की मिसाल, भीषण गर्मी में हुआ नि:शुल्क शरबत वितरण

May 22, 2026 - 21:04
May 23, 2026 - 08:58
 0  1
संत कमला बाबा ब्रह्मदेव मंदिर ट्रस्ट ने पेश की सेवा की मिसाल, भीषण गर्मी में हुआ नि:शुल्क शरबत वितरण

अम्बेडकरनगर, अचल वार्ता। जहां एक ओर भीषण गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है, वहीं दूसरी ओर संत श्री कमला बाबा ब्रह्मदेव मंदिर ट्रस्ट ने सेवा और मानवता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए किछौछा क्षेत्र के कमला नगर, रसूलपुर दरगाह में नि:शुल्क शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान मंदिर परिसर में पहुंचे श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई गई।

  तपती धूप और उमस भरे मौसम के बीच आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ लोगों की सेवा में जुटे दिखाई दिए। कार्यक्रम स्थल पर धार्मिक आस्था, सामाजिक सहयोग और मानव सेवा का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। लोगों ने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

  ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्चा धर्म है। उन्होंने बताया कि संस्था भविष्य में भी इसी तरह जनकल्याण और सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष श्यामजी महाराज, कोषाध्यक्ष पं. रामजी महाराज, सचिव कुमार वीरेन्द्र सहित कई श्रद्धालु और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0