यू.जे. पैलेस में ग्रामीण महिलाओं को दिया रोजगार व आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
हरदोई। हेल फाउंडेशन एनजीओ की ओर से मंगलवार को यू.जे. पैलेस में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विशेष बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र की करीब 200 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में महिलाओं को घर बैठे रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए धूपबत्ती निर्माण, सिलाई-कढ़ाई सहित विभिन्न कुटीर उद्योगों से जुड़े कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। हेल फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं सहयोगियों मीरा देवी, रीता देवी और बीना देवी ने महिलाओं को रोजगार संबंधी जानकारी दी।
महिलाओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना बढ़ाने के लिए सेल्फ डिफेंस मोटिवेशनल प्रोग्राम भी आयोजित हुआ। इसमें गरिमा कपूर ने आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों और उनके उपयोग की जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन हेल फाउंडेशन द्वारा कथाकल ब्रांड के सहयोग से किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से ग्रामीण महिलाओं को घर बैठे रोजगार के अवसर मिलेंगे और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0