एसडीएम अमित भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समाधान शिविर
खरखौदा /सोनीपत , अचल वार्ता। आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसडीएम कार्यालय खरखौदा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम अमित भारद्वाज ने करी। इस दौरान नागरिकों ने विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याएं एवं शिकायतें एसडीएम के समक्ष रखीं।
समाधान शिविर में नालों की सफाई से संबंधित एक शिकायत प्राप्त हुई, जिस पर नगर पालिका सचिव मनीष रेड्डू द्वारा मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान किया गया। वहीं, बिजली विभाग से संबंधित एक शिकायत भी प्राप्त हुई, जिस पर एसडीओ यूएचबीवीएनएल को आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायत का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से जांच करते हुए उसका नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिन मामलों में उच्च स्तर पर कार्रवाई की आवश्यकता हो, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र समाधान करवाया जाए।एसडीएम ने कहा कि प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान को समाधान शिविर के माध्यम से सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। समाधान शिविर के माध्यम से नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है।
इस दौरान तहसीलदार बिजेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार अचिन काल्टा, सचिव नगर पालिका मनीष रेड्डू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0