मिर्ज़ापुर : पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति एवं गुणवत्ता का पर्यटन महानिदेशक द्वारा गया स्थलीय निरीक्षण
मीरजापुर , अचल वार्ता : उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकता वाली पर्यटन विकास परियोजनाओं की प्रगति एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु पर्यटन महानिदेशक उत्तर प्रदेश डाॅ वेदपति मिश्रा ने आज जनपद भ्रमण के दौरान तीन निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यों की वर्तमान स्थिति, निर्माण गुणवत्ता, निर्धारित समय सीमा तथा पर्यटक सुविधाओं की उपलब्धता का गहन परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय एवं तहसील मड़िहान के अन्तर्गत अनुसूचित जनजति के छात्रो के लिए 100 छात्रावास का निर्माण कार्य एवं व विकास खण्ड पहाड़ी के ग्राम पंचायत दांती में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का स्थली निरीक्षण किया।
महानिदेशक ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पर्यटन परियोजनाएं प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान एवं धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी, अतः निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग, गुणवत्ता नियंत्रण तथा स्थल पर सतत पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पर्यटकों की सुविधा, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया गया। महानिदेशक ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और अधिक सशक्त पहचान दिलाने हेतु प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से धार्मिक, सांस्कृतिक एवं विरासत स्थलों पर आधुनिक सुविधाओं का विकास तीव्र गति से कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0