लखीमपुर खीरी: निघासन पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, आईटी एक्ट में भी था मुकदमा
लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना निघासन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी निघासन के मार्गदर्शन में थाना निघासन पुलिस टीम ने दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट एवं आईटी एक्ट के गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार थाना निघासन पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 173/2026 में अभियुक्त आकाश कुमार पुत्र राजेश निवासी इब्राहीमपुरी कॉलोनी थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी के विरुद्ध नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने, दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने एवं मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप दर्ज थे। घटना के बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था। निघासन पुलिस ने तत्परता एवं सक्रियता दिखाते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में सराहनीय माना जा रहा है तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक संतोष कुमार, उपनिरीक्षक लोकनाथ गुप्ता, आरक्षी आकाश सिंह एवं आरक्षी विकास सिंह शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0