उत्तराखंड मौसम अपडेट : बारिश और तूफान का येलो और ऑरेंज अलर्ट

May 13, 2026 - 07:32
May 13, 2026 - 08:52
 0  1
उत्तराखंड मौसम अपडेट : बारिश और तूफान का येलो और ऑरेंज अलर्ट

देहरादून, अचल वार्ता। मौसम विभाग के बताया कि उत्तराखंड के पहाड़ी ज़िलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी व तूफ़ान आने की संभावना है। वहीं 42 सौ से ज़्यादा ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फ़बारी हो सकती है।


उत्तराखंड के मैदानी ज़िलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी व तूफ़ान होने की संभावना है।


  ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने चेताया है कि  उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ ज़िलों में कुछ जगहों पर आंधी  व तूफ़ान के साथ ओले गिरने, बिजली कड़कने के साथ 40 से 50 की किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, झोंकों में 60 किमी प्रति तक जा सकती है और तेज़ से बहुत तेज़ बारिश होने की संभावना है।


  येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड के बाकी पहाड़ी ज़िलों में कुछ जगहों पर आंधी व तूफ़ान के साथ बिजली कड़कने के साथ 40 से 50 की किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 
पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा, जबकि पहाड़ी इलाकों में यह सामान्य से काफी नीचे से लेकर सामान्य स्तर तक रहा। अगले 3 से 4 दिनों के दौरान उत्तराखंड में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।


  राजधानी देहरादून आसमान में आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। हल्की बारिश, बिजली कड़कने के साथ आंधी व 40 से 50 किमी प्रति घंटा की गति से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0