फिल्म ओ रोमियो ने शुरुआती दो दिनों में की 23.51 करोड़ से ज्यादा की कमाई

Feb 16, 2026 - 12:28
Feb 16, 2026 - 12:39
 0  2
फिल्म ओ रोमियो ने शुरुआती दो दिनों में की 23.51 करोड़ से ज्यादा की कमाई

दिल्ली। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ओ रोमियो ने शुरुआत के दो दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 23 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन बैनर के तहत किया गया है। इस फिल्म में अभिनेता शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। 

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के माध्यम से फिल्म के निर्माताओं ने बॉक्स ऑफिस के आंकड़े साझा किए हैं। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने 9.01 करोड़ के साथ शुरुआत की जबकि शनिवार को यह बढ़कर 14.50 करोड़ रुपए हो गई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 23.51 करोड़ रुपए हो गई। फिल्म के कलाकारों में अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और विक्रांत मैसी भी शामिल हैं। फिल्म की कहानी मुंबई के गैंगस्टर हसीन उस्तारा (शाहिद कपूर) और आफशा (तृप्ति डिमरी) नाम की महिला के प्रेम संबंधों के इर्द-गिर्द घूमती है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0