सिरसा : महिलाओं को बंधक बना करवाया देह व्यापार, सफाई का करती थी काम, होटल संचालक गिरफ्तार

May 17, 2026 - 13:23
 0  1
सिरसा : महिलाओं को बंधक बना करवाया देह व्यापार, सफाई का करती थी काम, होटल संचालक गिरफ्तार
सिरसा पुलिस ने एक निजी होटल में चल रहे अनैतिक गतिविधियों के नैटवर्क का भंडाफोड़ कर संचालक को गिरफ्तार किया है। गत 14 मई को 2 पीड़ित महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिरसा पहुंचकर एस.पी. को शिकायत दी थी।

सिरसा,अचल वार्ता  : सिरसा पुलिस ने एक निजी होटल में चल रहे अनैतिक गतिविधियों के नैटवर्क का भंडाफोड़ कर संचालक को गिरफ्तार किया है। गत 14 मई को 2 पीड़ित महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिरसा पहुंचकर एस.पी. को शिकायत दी थी।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि वे सिरसा की ऑटो मार्कीट के नजदीक रेलवे लाइन क्षेत्र स्थित ब्लू बेरी नामक होटल में पिछले 4-5 महीनों से सफाई का कार्य कर रही थीं। इस दौरान होटल संचालक प्रिंस तथा उसकी पत्नी ने उन्हें बंधक बनाकर होटल में आने वाले ग्राहकों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करना शुरू कर दिया।

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती थी। इतना ही नहीं, मामले में एक महिला यू-ट्यूबर द्वारा भी उन पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था। महिलाओं के अनुसार उक्त महिला उन्हें पुलिस के पास न जाने की धमकी देते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाने की बात कह रही थी। एस. पी. ने महिला थाना प्रभारी को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने होटल संचालक सहित 4 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की। 

वहीं इस दौरान महिला थाना प्रभारी एवं उनकी टीम ने आरोपी प्रिंस पुत्र राजेश कुमार निवासी रानियां रोड नजदीक पुरानी भाखड़ा कॉटन मिल, हाल फ्रैंड्स कॉलोनी सिरसा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0