अयोध्या: शंकर फाउंडेशन ट्रस्ट ने शिविर लगाकर की परिक्रमार्थियों की सेवा

Nov 1, 2025 - 20:19
Nov 16, 2025 - 16:34
 0  6
अयोध्या: शंकर फाउंडेशन ट्रस्ट ने शिविर लगाकर की परिक्रमार्थियों की सेवा

अयोध्या, अचल वार्ता। पंचकोसी परिक्रमा में आए श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पूरे परिक्रमा पथ पर जगह - जगह स्वयंसेवी संगठनों व स्थानीय लोगों ने कैंप लगाकर उनकी यथा संभव सेवा कर पुण्य अर्जित किया। इसीक्रम में शंकर फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से परिक्रमार्थियों के लिए जलपान, चाय, प्राथमिक चिकित्सा, दवा वितरण व विश्राम शिविर लगाया गया। 

 इन विभिन्न शिविरों का उद्घाटन अयोध्या मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी ने संरक्षक महंत सतेंद्र दास वेदांती की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेवा कार्य ही समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं। फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. विजय शंकर मौर्य ने बताया कि मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह आयोजन हमारे ट्रस्ट की सेवा भावना का प्रतीक है।

  संयोजक अम्बरीष चंद्र पाण्डेय ने शिविर की व्यवस्थाओं पर निरंतर निगरानी की।विशिष्ट संयोजक डॉ. एसबी सागर प्रजापति ने श्रद्धालुओं के स्वागत, प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा और सहयोग में विशेष भूमिका निभाई।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे रंजीत यादव खाकी वाले गुरुजी ने इस तरह के सेवा कार्यों के लिए सम्पूर्ण शंकर फाउंडेशन ट्रस्ट की सराहना की। प्रभारी अंशिका सिंह और सुधा मौर्या के नेतृत्व में शंकर फाऊंडेशन युवा मंच के वरुण पांडे ,तरुण पांडे, खुशी श्रीवास्तव आदि ने सेवा कार्यों में सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान अजीत पाण्डेय एवं आशीष पाण्डेय पूरे समय कैंप में उपस्थित रहे और श्रद्धालुओं की सेवा में सहयोग करते रहे। उनके सहयोग से शिविर की व्यवस्थाएँ सुचारू रूप से संचालित होती रहीं। शंकर फाउंडेशन ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे जनसेवा, शिक्षा और समाज कल्याण से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0