हरिद्वार : सीवरेज से खोदी सड़कें तेजी से हो रहीं दुरुस्त
सीवरेज के निर्माणाधीन कार्य त्वरित गति से होने से स्थानीय जनता,व्यापारियों एवं तीर्थ यात्रियों को होगी आवागमन में सुविधा ।
विगत एक दिन में 50.60 मीटर पैकेज पैकेज 1 एवं 2 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण ।
हरिद्वार , अचल वार्ता। शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है कि वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए ताकि स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं को किसी तरह से परेशानी का सामना न करना पड़े, जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है।
परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 के अंतर्गत सूरज पुर कालोनी में एम 30 कों करेंट कार्य 15.60 मीटर तथा कुल 15.60 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं पैकेज 02 के अंतर्गत लोक सेवा आयोग सीसी रोड कार्य 20 मीटर, श्रीराम विहार पेवर ब्लॉक 15 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 35 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
परियोजना प्रबंधक ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0