बस-कार हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के लिए सार्वजनिक सूचना जारी

Mar 24, 2026 - 19:06
Mar 24, 2026 - 19:53
 0  4
बस-कार हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के लिए सार्वजनिक सूचना जारी
AI जनरेटेड (सांकेतिक) फोटो
  • मजिस्ट्रियल जाँच हेतु 27 मार्च को उपलब्ध कराए साक्ष्य/अभिकथन

लखीमपुर-खीरी, अचल वार्ता। उप जिला मजिस्ट्रेट सदर द्वारा एक बस-कार दुर्घटना के मामले में मजिस्ट्रियल जांच हेतु सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। यह दुर्घटना 28 सितंबर 2025 को सुबह 6 बजे हैदराबाद क्षेत्र अंतर्गत गोला डिपो की बस यूपी 31 टी-8792 और एक कार ओमनी वैन संख्या यूपी-32जेएस 4961 के बीच ओयल नहर मोड़ पर हुई थी, जिसमें सुनील कुमार पुत्र सीताराम निवासी पिपरिया सदर खीरी, सरफराज पुत्र सलमान निवासी नौरंगाबाद व एक अन्य व्यक्ति जिसका नाम पता अज्ञात है, की मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में सर्वेश पुत्र जगदम्मा निवासी रामलालपुरवा ईसानगर, दिलखुश पुत्र लालबाबू, निशा पत्नी सलमान, सलमान पुत्र महमूद अली, शारदा प्रसाद पुत्र अज्ञात, संजय पुत्र मायाराम, भोला पुत्र रंगीलाल घायल हुए थे।

प्रशासन द्वारा मृत/घायलों के लिये उप्र कराधान नियमावली - 1998 के अन्तर्गत राहत प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में प्रश्नगत प्रकरण की मजिस्ट्रीरियल जांच कराई जा रही है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर जांच अधिकारी नामित किए गए हैं, जो मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

पूर्व में 27 फरवरी 2026 को जांच हेतु तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन उस दिन कोई भी व्यक्ति उपस्थित नहीं हुआ और न ही संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराए गए। अब पुनः 27 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे कार्यालय उप जिला मजिस्ट्रेट सदर कलेक्ट्रेट, लखीमपुर-खीरी में जांच के लिए तिथि तय की गई है। प्रशासन ने अपील की है कि दुर्घटना से संबंधित सभी व्यक्ति, प्रत्यक्षदर्शी, मृतकों के परिजन एवं घायल व्यक्ति निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर अपना साक्ष्य एवं अभिकथन प्रस्तुत करें, ताकि जांच प्रक्रिया को पूर्ण कर न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0