हरिद्वार : खोये बच्चे को पाकर मां के चेहरे पर आई मुस्कान, पुलिस का जताया आभार

Jun 8, 2026 - 08:35
Jun 8, 2026 - 19:30
 0  3
हरिद्वार : खोये बच्चे को पाकर मां के चेहरे पर आई मुस्कान, पुलिस का जताया आभार

हरिद्वार, अचल वार्ता। हरिद्वार के कोतवाली नगर को सूचना मिली कि विष्णु घाट के पास से एक 3 वर्षीय बालक घर वालों से बिछड़ गया। परिजनों ने बताया कि बच्चे के भीड़ में गायब हो जाने के बाद उन्होंने तलाश के लिए काफी मसक्कत की लेकिन बच्चे का कहीं पता न चला। बच्चे के परिजनों को शक़ था कि बच्चे का अपहरण किया गया है।
बच्चे के परेशान परिजनों को सांत्वना देकर सिटी हरिद्वार कोतवाली पुलिस टीम ने गुमशुदा बच्चे की तलाश करते हुए बच्चे को सीसीआर चौक के पास से सकुशल बरामद किया गया। गुमशुदा को परिजनों के सुपुर्द किया गया। 
बच्चे को सकुशल वापस पा बेहद खुश दिखे परिजनों ने इस पल को बेहद सुखद बताते हुए कहा कि वो हरिद्वार पुलिस के आजीवन ऋणी रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0