कई राज्यों में मौसम बिगड़ने का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Apr 10, 2026 - 13:27
 0  0
कई राज्यों में मौसम बिगड़ने का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली, अचल वार्ता। देश के कई राज्यों में अगले तीन चार दिनों तक आंधी और बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली चमकने की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। वहीं 10 से 12 अप्रैल के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, बिहार, झारखंड, ओडिशा समेत कई और राज्यों में बारिश और तेज हवा चल सकती है।

  मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों पर बर्फबारी के साथ गरज, बिजली चमकने और तेज हवाएं चल सकती है। हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा से लेकर 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। भारत मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में असम-मेघालय समेत अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम बिगड़ा रहेगा।

   10 से 13 अप्रैल के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज, बिजली चमकने और तेज हवा चलने की संभावना है। हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इस दौरान कई इलाकों में बारिश की भी संभावना है। 10 और 12 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

 विभाग के मुताबिक 10 से 12 अप्रैल के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ जगहों पर या हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज, बिजली चमकने और 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार कर तेज हवा चल सकती है।

  ओडिशा में भी आज 10 अप्रैल को कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। 10 अप्रैल को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और रायलसीमा में बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है।11 अप्रैल के दौरान केरल और माहे में भी बारिश होने की संभावना है। 10 से 13 अप्रैल के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ जगहों पर गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0