देहरादून : देह व्यापार करवा रहे दो गिरफ्तार, तीन पीडिताओं को किया रेस्क्यू
देहरादून, अचल वार्ता। पुलिस को कैंट क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार करवाये जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर एसएसपी देहरादून ने क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एएचटीयू देहरादून तथा कैण्ट पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। संयुक्त टीम ने किशन नगर एक्सटेंशन में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गई तो वहाँ स्थित एक स्कूल के पिछले भाग में 03 महिलाएं तथा 01 पुरूष आपत्तिजनक स्थिती में मिले, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।
मौके से पुलिस टीम ने अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रहे एक अभियुक्त सहित 02 अभियुक्तो आशीष कुमार पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द्र पाण्डे तथा जंग बहादुर पुत्र खड़क सिंह को गिरफ्तार करते हुए 03 पीडिताओं को रेस्क्यू किया गया। मौके पर मिले स्विफ्ट वाहन को पुलिस ने सीज किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त आशीष कुमार पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द्र पाण्डे के पूर्व में भी अनैतिक देह व्यापार में जेल जाने की पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई। अभियुक्त आशीष द्वारा काम दिलाने के बहाने बाहरी राज्यों से महिलाओं को देहरादून बुलाया जाता था तथा उनकी मजबूरियों का फायदा उठाकर वह उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाता था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0