देहरादून : हलाला के खिलाफ दर्ज मामले से अल्प संख्यक महिलाओं के हित होंगे सुरक्षित:: भाजपा

May 17, 2026 - 07:32
May 30, 2026 - 19:58
 0  2
देहरादून : हलाला के खिलाफ दर्ज मामले से अल्प संख्यक महिलाओं के हित होंगे सुरक्षित:: भाजपा

देहरादून : अचल वार्ता। भाजपा ने राज्य में हलाला कुप्रथा के खिलाफ दर्ज पहले मामले को अल्पसंख्यक महिलाओं के हित में बड़े बदलाव की शुरुआत बताया है। 
प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने प्रत्येक प्रदेशवासी से ऐसी सभी पीड़ित बहिनों का मनोबल बढ़ाने के लिए आगे आने का आग्रह किया है। वहीं विपक्ष को भी साथ खड़े होकर इतिहास निर्माण का हिस्सा बनने की नसीहत दी।
उन्होंने कहा की सभी जानते हैं कि मुस्लिम समाज के एक बड़े तबके में तीन तलाक और हलाला जैसी कुरीतियों से महिलाएं पीड़ित हैं। मुस्लिम बहनों को ऐसे अन्याय से मुक्ति के लिए पीएम मोदी द्वारा केंद्र में तीन तलाक के खिलाफ कठोर कानून लाया गया और राज्य में यूसीसी को लागू किया गया। तीन तलाक पर तो अनेक मामलों में कानूनी प्रक्रिया चल रही है, लेकिन हलाला के विरोध में आवाज उठाने की हिम्मत नहीं जुट पाई थी। लेकिन रुड़की में मुकद्दमा दर्ज कराने सामने आई बहिन के साहस की जितनी तारीफ की जाए कम है। आज जब समाज के सभी धर्मों और वर्गों मातृ शक्ति सशक्तिकरण में तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में मुस्लिम समाज में ऐसे बदलाव की शुरुआत के रूप में सामने आई है ये प्रकरण। 
उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक समाज में महिला अन्याय के खिलाफ उठी इस आवाज का पुरजोर समर्थन करती है। पार्टी संगठन और सरकार ऐसी तमाम पीड़ित महिलाओं के साहस को बढ़ाने और अन्याय के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए हर संभव प्रयास करेगी। एक मुस्लिम बहिन का यह एक छोटा सा कदम, वहां महिला अधिकारों के लिए बड़ी छलांग का काम करेगा। उसके द्वारा अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ उठाई ये आवाज अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। 
भट्ट ने आग्रह कि ऐसी कुप्रथाओं के खिलाफ आवाज उठाना अत्यंत आवश्यक है और सभी प्रदेशवासियों को ऐसे प्रयासों का समर्थन करना चाहिए। क्योंकि समाज के एक वर्ग में आधी आबादी के साथ हो रहे पाप को बंद किए बिना समूचे समाज की तरक्की मायने नहीं रखती है। इसलिए समय की जरूरत है कि सभी आगे बढ़कर, मुस्लिम बहिनों के मनोबल को बढ़ाने के लिए आगे आएं। उसमें कांग्रेस और विपक्ष के नेताओं को भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मातृ हित में ऐसे तमाम प्रयासों के साथ खड़ा होना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0