देहरादून : पीएम मोदी को गद्दार कहना देशवासियों का अपमान, माफी मांगे कांग्रेस : भट्ट

May 21, 2026 - 06:12
May 21, 2026 - 14:32
 0  1
देहरादून :  पीएम मोदी को गद्दार कहना देशवासियों का अपमान, माफी मांगे कांग्रेस : भट्ट

देहरादून, अचल वार्ता। भाजपा अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गाँधी द्वारा प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को असंसदीय संबोधन 'गद्दार' कहने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए, इसे देश के 140 करोड़ लोगों का अपमान बताया है। 
भट्ट ने इसे राहुल गाँधी के अराजक और कांग्रेस की अर्बन नक्सलवादी मानसिकता करार देते हुए तत्काल सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। 
उन्होंने मीडिया के लिए जारी प्रतिक्रिया में राहुल गांधी के पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर दिए इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उनसे तत्काल सार्वजनिक माफी की मांग की है। उन्होंने कहा कि दुनिया खाड़ी युद्ध के गंभीर संकट का सामना कर रही है। लेकिन अपनी कूटनीतिक रणनीति और आर्थिक प्रबंधन के चलते पीएम मोदी ने देशवासियों को इस संकट के प्रभाव से बचाने रखने का काम किया है। दुनिया हैरान है कि आर्थिक मंदी, कोरोना और रूस यूक्रेन युद्ध के बाद इतनी बड़ी वर्तमान समस्या का सामना भारत कैसे कर रहा है। अधिकांश देशों में मुद्रा स्फीति दर दो अंकों से बहुत आगे पहुंच गई है और तेल के दामों में 20 से 50 फीसदी तक वृद्धि की गई है। लेकिन भारत में मुद्रा स्फीति दर इतनी कठिन परिस्थितियों में भी 3.5 पर है और पेट्रोलियम पदार्थों के दाम भी केवल 4 फीसदी की वृद्धि की गई है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री विभिन्न देशों का दौरा कर देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में जुटे हैं ताकि अर्थव्यवस्था की रफ्तार किसी भी कीमत पर कम न हो। 
उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतवासियों की यही आर्थिक सुरक्षा कांग्रेस पार्टी और उनके नेता राहुल गांधी को हजम नहीं हो रहा है। वे लगातार जनता द्वारा नकारे और फटकारे जाने से हताश और निराश होकर अराजक और अपमानजनक बयानबाजी पर उतरा आए हैं। वहीं पलटवार किया है कि कांग्रेसी युवराज ने पीएम या गृहमंत्री को ही गद्दार नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों को गद्दार कहा है। राहुल का बयान पाकिस्तान जैसा है। राहुल गांधी का रिमोट कंट्रोल देश विरोधी तत्वों के हाथों में है। आज बहुत दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक बात है कि कांग्रेस नेता हर वक्त देशविरोधी बातें करते हैं। राहुल गांधी की भाषा और माओवादी, मुस्लिम लीग और अर्बन नक्सल की भाषा में कोई अंतर नहीं रह गया है।
अपने गैरजिम्मेदाराना और अपमानजनक बयानों को लेकर राहुल गांधी आदतन अपराधी बन चुके हैं, वो कई बार कोर्ट से फटकार भी पा चुके हैं। बार बार चुनावों होने में पराजय से उपजी कुंठा से उनका अब अपनी भाषा पर नियंत्रण नहीं है और लगता है वो मानसिक संतुलन खो बैठे है। उन्होंने चेताते हुए कहा, जो बयान राहुल ने दिया है, इसका खामियाजा पूरी कांग्रेस पार्टी को आने वाले दिनों में जनता की अदालत ने भुगतना पड़ेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0