चमोली : ज्योतिर्मठ में सेवा पखवाड़ा शिविर, 295 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

Jul 6, 2026 - 17:58
 0  2
चमोली : ज्योतिर्मठ में सेवा पखवाड़ा शिविर, 295 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

चमोली , अचल वार्ता । 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण सप्ताह' के अंतर्गत सोमवार को विकासखंड ज्योतिर्मठ के पंचायत भवन में 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना विकास, रेल एवं रोपवे परियोजनाओं, सड़क संपर्क, पर्यटन तथा प्रदेश में हो रहे समग्र विकास कार्यों की जानकारी आमजन को दी गई। साथ ही विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया और विभागीय सेवाएं प्रदान कीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख क्षेत्र पंचायत ज्योतिर्मठ अनूप नेगी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल ने की। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना तथा पात्र व्यक्तियों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना है ।

शिविर में 295 नागरिकों ने प्रतिभाग किया, जबकि 55 जनसमस्याओं एवं शिकायतों पर संबंधित विभागों द्वारा मौके पर सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई की गई। शिविर में कृषि विभाग से 11, उद्यान विभाग से 7, समाज कल्याण विभाग से 19, बाल विकास विभाग से 22, लोक निर्माण विभाग से 5, पशुपालन विभाग से 35, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से 42, होम्योपैथिक विभाग से 9, आयुर्वेदिक विभाग से 39, सैनिक कल्याण विभाग से 8 तथा ग्रामीण विकास विभाग से सर्वाधिक 80 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग ने किसानों को कृषि योजनाओं एवं पंजीकरण संबंधी जानकारी दी। बाल विकास विभाग ने नंदा गौरा योजना एवं पोषण संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई। पशुपालन विभाग ने पशुओं के लिए दवाइयों का वितरण किया। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, होम्योपैथिक तथा आयुर्वेदिक विभागों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के साथ आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। वहीं ग्रामीण विकास विभाग ने बीपीएल परिवारों की ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराईं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0