अयोध्या : उप मुख्यमंत्री की होने वाली जनसभा की तैयारी में जुटे भाजपाई
पूराबाजार, अयोध्या, अचल वार्ता। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती पर पूरा ब्लॉक बिल्हार घाट से हनुमान मंदिर से शुरू होने वाली पदयात्रा व श्री निर्भय सिंह इंटर कॉलेज कर्मा चौराहा पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की होने वाली जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपाई जी जान से जूटे है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर जहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का बैठक का दौर जारी है।
वही नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने जनसभा स्थल तथा उसके बगल बनने वाले हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। शिवेंद्र सिंह ने बताया कि 15 नवंबर को 11:00 बजे से हनुमान मंदिर बिलहर घाट से गंगौली चौराहा होते हुए, कर्मा चौराहे पर यात्रा का समापन होगा। समापन सभा को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व प्रदेश भाजपा के महामंत्री संजय राय संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। कार्यक्रम ऐतिहासिक भी होगा। निरीक्षण के दौरान भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह डब्लू, मंडल प्रभारी दिनेश मिश्रा, सहित तमाम भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0