सर्पदंश से किसान की मौत, झाड़-फूंक में गंवाया समय बना जानलेवा
हरदोई। विकासखंड कछौना क्षेत्र के ग्राम निर्मलपुर में सर्पदंश से 60 वर्षीय किसान बैजनाथ पुत्र सकटे की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया गया कि बैजनाथ को रात में सांप ने काट लिया था। सर्पदंश के बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने में लग गए। उपचार में हुई देरी के चलते उनकी हालत बिगड़ती गई और आखिरकार उनकी मौत हो गई।
घटना ने एक बार फिर सर्पदंश के मामलों में समय पर चिकित्सकीय उपचार की अहमियत उजागर की है। विशेषज्ञों के अनुसार सांप के काटने पर झाड़-फूंक में समय गंवाने के बजाय पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए, ताकि समय रहते आवश्यक उपचार मिल सके।
किसान की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांवों में सर्पदंश को लेकर जागरूकता अभियान चलाने और लोगों को समय पर उपचार के लिए प्रेरित करने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0