बेहजम पुलिस की तत्परता: ननिहाल से लापता 12 वर्षीय किशोर ढाई घंटे में सकुशल बरामद
लखीमपुर खीरी , अचल वार्ता । थाना नीमगांव के पुलिस चौकी बेहजम पुलिस की सक्रियता और तत्परता का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। ननिहाल से लापता हुए 12 वर्षीय किशोर को पुलिस ने महज ढाई घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार नीमगांव थाना क्षेत्र से 12 वर्षीय किशोर श्लोक उर्फ शिवा अचानक लापता हो गया था। परिजनों द्वारा सूचना मिलने के बाद बेहजम पुलिस तुरंत हरकत में आई और खोजबीन शुरू कर दी।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू की। इसी दौरान किशोर को खीरी थाना क्षेत्र के कस्बा ओयल से सकुशल बरामद कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि किशोर अपनी मौसी की डांट से नाराज होकर ननिहाल से निकल गया था। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। परिजनों ने भी पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0