शारदा नदी ऐरा पुल पर भीषण हादसा, तीन की मौत, कई घायल
लखीमपुर खीरी के खमरिया क्षेत्र स्थित शारदा नदी ऐरा पुल पर ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। थाना खमरिया क्षेत्र के अंतर्गत शारदा नदी पर बने ऐरा पुल पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 07 मई 2026 को शाम करीब 4:15 बजे ट्रक संख्या UP31T7863 और ऑटो संख्या UP31CT5155 के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में ऐश्वर्य अवस्थी निवासी ईदगाह लखीमपुर खीरी, शर्मा देवी निवासी ओयल, अख्तर अली निवासी कोड़री सीतापुर, छोटू निवासी महाराजनगर तथा खलीकुन निवासी महाराजनगर घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल खीरी भेजा गया। वहीं गंभीर रूप से घायल रामदेवी पत्नी सुशील कुमार निवासी खनियापुर थाना लहरपुर सीतापुर, जाहिरा पत्नी मैनूद्दीन निवासी महाराजनगर तथा श्यामलाल पुत्र बुद्धा निवासी हरदी थाना धौरहरा को सरकारी अस्पताल नकहा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान तीनों की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही
पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। ट्रक चालक छुटकन्ने पुत्र भोंदू निवासी मरसंडा थाना लहरपुर, जनपद सीतापुर को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मौके पर कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है तथा यातायात को सुचारु रूप से संचालित कराया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0